Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासनबीम की घटना पर बोले टिकैत : विपक्ष अपनी भूमिका निभाता तो...

सनबीम की घटना पर बोले टिकैत : विपक्ष अपनी भूमिका निभाता तो हालात ठीक होते

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों को लेकर बयान दिया। इसके साथ में सनबीम स्कूल की घटना को लेकर विपक्ष पर सवाल खडे किये। टिकैत ने कहा कि विपक्ष अपनी भूमिका निभाता तो देश के हालात ठीक होते। विपक्ष अपनी भूमिका में नहीं है। सरकार की कमियों को ढूंढ कर आंदोलन व सत्याग्रह सब विपक्ष को करना चाहिए। इसलिए विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महिलाओं और खिलाड़ियों का सम्मान नहीं, वे अपने मेडल हरिद्वार में कल गंगा जी में बहाने गए थे यह देश का दुर्भाग्य है, ये हमारे राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं उनको 5 दिन का टाइम दिया गया है कि बातचीत किया जाएगा, सरकार को तुरंत चाहिए जिन लोगों को खिलाफ मुकदमे दर्ज उनकी गिरफ्तारी हो, भाजपा को बताया तोड़फोड़ करने वाली पार्टी, सहारनपुर में जाट और ठाकुर को लड़ा रहे, हिंदू-मुस्लिम करवा रहे, सभी को आपस में लड़ा रहे, भाजपा वाले ब्राह्मण से ठाकुर से लड़ा रहे, गुजरात में पटेल लोन से लड़ा रहे, हरियाणा में जाट और लोन से लड़ा रहे हैं, भाजपा वाले सभी परिवारों को तोड़ते हैं यह तोड़फोड़ करने वाली पार्टी है इनसे बच कर रहना चाहिए। बता दे कि अपने निजी दौरे पर बीकापुर के बल्लीपुर गांव में राकेश टिकैत आज पहुंचे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments