Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुप्ताघाट व सूर्यकुंड में केवल पार्क में लगा है प्रवेश शुल्क, मंदिरों...

गुप्ताघाट व सूर्यकुंड में केवल पार्क में लगा है प्रवेश शुल्क, मंदिरों पर प्रवेश पर नहीं

अयोध्या। गुप्तारघाट व सूर्यकुंड पर केवल पार्क में प्रवेश शुल्क लगा है। यह शुल्क मंदिरों में प्रवेश व दर्शन पूजन पर लागू नहीं होगा। यह जानकारी विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह ने दी। वहीं सोशल मीडिया पर गुप्तारघाट व सूर्यकुंड में प्रवेश को लेकर शुल्क लगने की बात कहकर लोग इसका विरोध कर रहे थे।
प्राधिकरण के सचिव सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि यह शुल्क केवल पार्क में लगा है। गुप्तारघाट या मंदिर में प्रवेश पर नहीं। पार्क में ओपेन जिम, बच्चों के झूले, बागीचा इत्यादि हैं वहीं सूर्यकुंड में भी केवल पार्क में ही यह शुल्क देना होगा। शुल्क पार्क के मेंटेनेंस, झूला, माली व सुरक्षागार्ड की व्यवस्था को लेकर लगाया है। क्योंकि इसमें सरकार का काफी पैसा लगा है। हम लम्बे समय तक इसको गुणवक्तापूर्ण तभी रख सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments