Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआम के बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति की हत्या, पुलिस कर...

आम के बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

अयोध्या। थाना रुदौली क्षेत्र स्थित एक गांव में आम के बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। सुबह उसका शव बाग में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि आम के बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति का शव मिला है। जिनकी पहचान रुदौली क्षेत्र स्थित विलावल गांव के निवासी शिवशंकर रावत के रुप में हुई। इसमें हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वह रात में अपने बाग की रखवाली करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments