Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार दिन बाद भी नहीं हो सकी महिला के शव की पहचान

चार दिन बाद भी नहीं हो सकी महिला के शव की पहचान

जलालपुर, अंबेडकर नगर। बीते दिवस बाजरे के खेत में खून से लथपथ महिला की मिली शव का शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाया है जिसके शिनाख्त में पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं । बताते चलें कि बीते शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के मंदहा गांव के पास एक खेत में बीते शुक्रवार को खून से लथपथ महिला का शव ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना जलालपुर कोतवाली मे दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल संत कुमार सिंह ने महिला के शिनाख्त के लिए तमाम प्रयास किए इसके बावजूद भी महिला का शिनाख्त नहीं हो पाया। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।इस मामले में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है ना तो अभी पोस्टमार्टम ही कराया गया है शव की शिनाख्त के लिए तमाम जनपद व बिहार प्रदेश में भी शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं जिससे महिला का शिनाख्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments