Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजेठ के चौथे मंगल पर सांसद लल्लू सिंह द्वारा भंडारे का होगा...

जेठ के चौथे मंगल पर सांसद लल्लू सिंह द्वारा भंडारे का होगा आयोजन

अयोध्या। हर वर्ष की भांति इस साल भी सांसद लल्लू सिंह के द्वारा जेठ के चौथे मंगल पर 30 मई को नया घाट स्थित लता मंगेशकर चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जो प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय तथा अयोध्या के संत महंत पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया के कार्यक्रम को लेकर के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं भंडारे में सम्मिलित होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित भी किया गया है भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होने के साथ समरसता का भाव भी हृदय में समाहित होता है जो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments