Wednesday, September 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो भांजियों को लेकर मामा फरार, मुक़दमा दर्ज

दो भांजियों को लेकर मामा फरार, मुक़दमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकरनगर। मामा ने रिश्ते को तार तार करते हुए अपनी दो भांजियों को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव का है। जानकारी के अनुसार कल्लू(मुस्लिम) निवासी खजनी जिला गोरखपुर अपने बहन के यहाँ चार माह से रह रहा था और इसका पैर टूट गया था जिसका इलाज यही से हो रहा था। पैर ठीक होने के पश्चात बिना किसी को बताये अपनी दोनों भांजियों को लेकर फरार हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोज बीन किया गया परन्तु कही पता नही चल सका। अन्त मे थक हार परिजनो ने कोतवाली मे तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जांच पडताल मे जुट गयी है। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments