Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक दिन पूर्व सड़क हादसे में मृतक दोनों युवकों की हुई पहचान

एक दिन पूर्व सड़क हादसे में मृतक दोनों युवकों की हुई पहचान

अम्बेडकरनगर। रात में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतक युवकों की पहचान हो गई है,वही युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।बता दें कि शनिवार की रात्रि में जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कटघर बाजार में बाइक की आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर ट्राली चढ़ जाने के चलते दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। युवकों की पहचान पड़ोसी आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत सेनपुर गांव निवासी विवेक पुत्र शिव कुमार तथा पीछे बैठे युवक की पहचान बब्लू पुत्र जेठू निवासी नेवारी दुराजपुर थाना जहांगीरगंज के रूप में हुई।पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि दोनों युवक बढ़ई का काम करते थे और रात्रि में जहांगीरगंज बाजार से रामनगर की तरफ जा रहे थे इसी बीच में हादसा हो गया।थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments