Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी विवाद के दौरान हो रही कहासुनी में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध...

जमीनी विवाद के दौरान हो रही कहासुनी में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जमीनी विवाद के दौरान हो रही कहासुनी में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत हो गई। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर मोहिबपुर गांव का है । जहां मृतक महली प्रसाद पुत्र सहदेव का गांव के राम मगन आदि से विगत कई वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था जिसका दोनों पक्ष दीवानी मुकदमा भी लड़ रहे थे। इसी बीच गांव में पेयजल आपूर्ति हेतु  पाइप बिछायी जा रही थी। उसी विवादित जमीन से पाइप जा रही थी जिसका मृतक व उसके परिवार द्वारा विरोध किया जा रहा था। सोमवार दोपहर बाद इसी मुद्दे पर मृतक व अन्य विपक्षियों में कहासुनी होने लगी जिसमें संदिग्ध परिस्थिति में महली प्रसाद जमीन पर अचेत हो कर गिरे गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा चल रही है। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि अगर हत्या की गयी है तो कडी कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments