Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध क्षेत्र के पदाधिकारियों ने सम्हाली भाजपा में नगर निगम चुनाव की...

अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों ने सम्हाली भाजपा में नगर निगम चुनाव की कमान

अयोध्या। अवध क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को भाजपा ने नगर निगम अयोध्या में चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। हर पदाधिकारी को चार चार वार्ड दिया गया है। सभी पदाधिकारी बूथ प्रबन्धन की दृष्टि से कार्य करेंगे। कहीं कोई कमी मिलने पर उसे तत्काल दूर किया जायेगा। इसकी रणनीति बनाने को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव जीतने की सबसे अहम कड़ी है बूथ स्तर पर पार्टी की रणनीति लागू करना। जिसको लेकर अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गयी है। पदाधिकारियों को बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख, वार्ड अध्यक्ष, प्रभारी व संयोजकां के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए जमीनी स्तर पर काम करना है। हर बूथ व पन्ने को लेकर एक प्रभावी रणनीति बनानी है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अवध क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों के पास लम्बा राजनैतिक अनुभव व चुनाव लड़ाने की कुशलता है। वार्ड, बूथ व पन्ना प्रमुखों को सही दिशा दिलाने तथा एक बेहतर रणनीति के साथ चुनावी समर में प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क करना है। चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मुद्दा विहीन विपक्ष गुमराह करने की राजनीति की ओर बढ़ रहा है। जिसका जवाब जनता चुनाव में देगी परन्तु इसको लेकर हमें सजग होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, नीरज वर्मा, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, डा श्वेता सिंह, अमित गुप्ता, विमल सिंह, विकास सिंह, दिनेश तिवारी, राहुल रस्तोगी, इं रणवीर सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, अवधेश पाण्डेय बादल प्रमुख रुप से शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments