Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक ने विभिन्न वार्डो में चलाया जनसम्पर्क अभियान

निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक ने विभिन्न वार्डो में चलाया जनसम्पर्क अभियान

अयोध्या। निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक बाबा ने अयोध्या महानगर क्षेत्र के महाराणा प्रताप वार्ड ,लाला लाजपतराय नगर, अवैद्यनाथ वार्ड ,चित्रगुप्त नगर वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रचार प्रसार शुरू करके लोगों से ईवीएम पर शंख का बटन दबाकर शंखनाद करके, अनीता शरद पाठक बाबा को अयोध्या महापौर चुनाव में विजय बनाने की अपील किया।



शरद पाठक बाबा ने लोगों से कहा कि इन वार्डों में और अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान विस्थापित हुए सभी व्यापारियों और दुकानदारों को अनीता पाठक के मेयर बनने पाश्चत अलॉटमेंट लेटर 1 महीने में प्रदान किया जायेगा। सभी कच्चे रास्तों और गलियों में इंटरलॉकिंग के जरिए पक्का रास्ता किया जायेगा पक्की नालियां और स्ट्रीट लाइटें लगवाकर वार्ड की वर्तमान स्थिति में सुधार किया जायेगा। जब तक पूरी सुविधा नगर निगम के द्वारा नही देंगे तब तक हाउस टैक्स नहीं लिया जाएगा। वहीं पत्रक वितरण के माध्यम से बताया कि जलभराव मुक्त अयोध्या, हाउस टैक्स माफ , संविदा कर्मियों का नियमितीकरण , आधुनिक बारातघर , गौशाला में सुधार जैसे 25 मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं अनीता शरद पाठक बाबा । जनसंपर्क अभियान में यश पाठक बाबा,शरद प्रताप सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र यादव ,आकाश यादव ललित शर्मा, राधेश्याम यादव , दीपक यादव , चंदन यादव ,अनिल देव पांडे, पवन द्विवेदी , श्याम जी भारती , शिवा शर्मा, तुषार, कल्लू पांडे, देशराज यादव, अजीत यादव मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments