Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजौनपुरिया मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 

जौनपुरिया मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 

अंबेडकर नगर। शनिवार को ज़िला मुख्यालय नगर के अयोध्या मार्ग पर गाजी मियां का मेला लगा। जौनपुरिया मेले के नाम से प्रसिद्ध मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में आए लोगों ने सैयद सालार गाजी मियां की जियारत कर मिन्नतें मांगी। मेले के चलते मार्ग परिवर्तित किया गया था। सुबह से ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी, जैसे जैसे समय बीतता गया लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। मेले में लोगों ने तरबूज की जमकर खरीददारी की। मेले में भीड़ का आलम यह था कि पैदल चलाना मुश्किल था। मार्ग परिवर्तित होने के चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां के बाद गाजी मियां की बारात बहराइच के लिए रवाना हो गई। मेले में श्रृद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद दिखा,ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन कर यातायात को सुगम बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments