Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबरीक्षा कार्यक्रम में गए युवक की बाइक चोरी

बरीक्षा कार्यक्रम में गए युवक की बाइक चोरी

जलालपुर अंबेडकर नगर। बरीक्षा कार्यक्रम में गए युवक की बाईक चोरी हो गई। बाइक को नदारद देख परेशान हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब नही मिला तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गई। युवक ने पुलिस को अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है। घटना थाना क्षेत्र के कुल्हिया पट्टी गांव में बीते शुक्रवार को घटित हुई। जलालपुर कोतवाली के भस्मा गांव निवासी दीपक बीते शुक्रवार को मालीपुर थाना क्षेत्र के कुल्हिया पट्टी गांव निवासी हरिशंकर यादव के पुत्र के परीक्षा कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था, वह अपनी बाइक को बाहर खड़ा कर  कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर चला गया । कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा उसकी बाइक वहां से गायब थी बाइक चोरी की खबर पर लोग बाइक की तलाश शुरू किया किंतु बाइक नहीं मिला। पीड़ित दीपक ने मालीपुर पुलिस को तहरीर दिया है थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments