Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाकाब पोश बदमाश बी सी प्वाइंट से सवा लाख रुपए लूट कर...

नाकाब पोश बदमाश बी सी प्वाइंट से सवा लाख रुपए लूट कर फरार

अंबेडकर नगर। बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी पॉइंट से बदमाशों द्वारा एक लाख पच्चीस हजार लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, थाना प्रभारी अकबरपुर, अहिरौली थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने संचालक से आवश्यक जानकारियां ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बैजपुर निवासी  राजू जालिम नगर , कौडहा में बीसी पॉइंट चलाता था। शुक्रवार की दोपहर बाद दो पल्सर से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने राजू को असलहा दिखाकर वहां रखा रूपया लूट कर अन्नवा की तरह फरार हो गए । सूचना पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर थाना प्रभारी संजय पांडे व अहिरौली थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे पीड़ित राजू से आवश्यक जानकारियां ली। क्षेत्राधिकारी ने ग्राम प्रधान के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। थाना प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments