Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवा उद्योग व्यापार मंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक का किया...

युवा उद्योग व्यापार मंडल ने निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक का किया समर्थन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने नगर निगम अयोध्या चुनाव में निर्दलीय महापौर प्रत्याशी अनीता पाठक पत्नी शरद पाठक बाबा का समर्थन किया। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने निर्दलीय प्रत्याशी अनीता पाठक के चुनाव चिन्ह शंख का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि हम लोग का प्रयास रहेगा कि अनीता पाठक नगर निगम अयोध्या की महापौर बने। क्योंकि इनके जीतने से हाउस टैक्स, वाटर टैक्स माफ होगा और सड़कें साफ सुथरा होंगी। हम सब का पूरा प्रयास रहेगा कि अनीता पाठक का चुनाव निशान शंख है। शरद पाठक बाबा ने बताया कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने हमारी पत्नी अनीता पाठक को समर्थन दिया। यहां समर्थन जनता और व्यापारियों के हितों को देखते हुए किया। समर्थन करने वालों में युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुदीप जयसवाल, नीरज पाठक, राजीव गुप्ता, बबलू गुप्ता, भुवनेश्वर, आशुतोष अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, दिनेश पंडित, रमेश पाठक आदि शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments