Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रभारी मंत्री ने चुनाव में घर घर सम्पर्क करने का कार्यकर्ताओं से...

प्रभारी मंत्री ने चुनाव में घर घर सम्पर्क करने का कार्यकर्ताओं से किया आवाहन

अयोध्या। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवसृजित सुचितागंज खिरौनी नगर पंचायत क्षेत्र पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि सोना तप के ही बाहर निकलता है। हमें सुचितागंज खिरौनी को जीतना है। तो कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। हम सब मिलकर कठिन परिश्रम करेंगे। घर-घर संपर्क बनाएंगे। एक-एक दरवाजे पर दस्तक देंगे और भाजपा का कमल खिलाएंगे,औऱ मोदी और योगी का झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा सुचितागंज खिरौनी नगर पंचायत को योगी सरकार ने स्थानीय विधायक डॉ अमित सिंह के प्रयास से बनाया है, यह मानक नहीं पूरा करता है इसके बावजूद विधायक अमित सिंह ने सरकार को मजबूर कर दिया कि यह नगर पंचायत बनाई जाए, नगर पंचायत बनाने के लिए जो प्रयास अमित सिंह ने किया वह आपके लिए प्रयास किया, आप आपका आशीर्वाद रहा वह विधायक बनकर गए और आपके लिए गिफ्ट के रूप में नगर पंचायत लेकर आए। वही कहा जीतने के 1 साल के भीतर बना नगर पंचायत इसलिए इस नगर पंचायत का इतिहास भी भाजपा के कमल के फूल से जीतना चाहिए किसी और के निशान से नहीं। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में सुचितागंज खिरौनी नगर पंचायत मे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सूर्य प्रताप शाही ने जनसभा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments