Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअकबरपुर से भाजपा ने सरिता पर पुनः जताया भरोसा तो अशरफपुर किछौछा...

अकबरपुर से भाजपा ने सरिता पर पुनः जताया भरोसा तो अशरफपुर किछौछा से ओमकार गुप्ता बने भाजपा प्रत्याशी


◆ जनपद की सभी 3 नगरपालिका व 4 नगर पंचायत पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी


अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होते हुए क्षेत्र में कई दिनों से जारी अटकलों पर भी विराम लग गया। नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका अकबरपुर से सरिता गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता,


सरिता गुप्ता, प्रत्याशी नगर पालिका अकबरपुर

जलालपुर नगर पालिका से शोभावती यादव टांडा से प्रदीप गुप्ता , इल्तिफातगंज से रेनू गुप्ता, राजेसुलतानपुर से मोहम्मद शाहिद अंसारी ,जहांगीर गंज से अनीता कमल,  अशरफपुर किछौछा से ओमकार गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है।


ओमकार गुप्ता, प्रत्याशी अशरफपुर किछौछा

सपा व बसपा  पहले ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। मार्को नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में 1 दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों ने अपने नामांकन की तैयारियां शुरू कर दी है। अति जनता पार्टी के द्वारा घोषित किए गए सभी प्रत्याशियों को सोशल मीडिया एवं कई माध्यमों से बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषित किए गए सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार भी प्रकट किया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments