Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

जलालपुर,अंबेडकर नगर। नगर में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर निकाली गयी शोभायात्रा को देखकर लोग भाव विभोर हो गये। हर एक व्यक्ति हनुमान जी एक झलक पाने के लिए मन ही मन व्याकुल हो उठा । इस शोभायात्रा मे सैकड़ों लोगों ने  हिस्सा लेकर शोभायात्रा का शोभा बढाया। इस शोभायात्रा को और भव्यता देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,रजनीश सिंह,सुभाष राय ने शामिल होकर और छटा बिखेर दिया। छठ पूजा ग्रुप  के अध्यक्ष नीरज अग्रहरी तथा उनके टीम के नेतृत्व मे शिवाला मंदिर से भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। ध्वज पताका लिए सैकड़ों हनुमान भक्त शामिल हुए।  यात्रा का कई स्थानों पर हनुमान जी महाराज की आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।झांकी हरियाणा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया है।  मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव,संजीव मिश्रा,विकास निषाद समेत नगर के तमाम भक्तो ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कोतवाल संत कुमार सिंह, सैफुल्लाह अहमद समेत भरी संख्या मे सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments