Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजसेवियों ने अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण

समाजसेवियों ने अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत इनायत नगर थाना क्षेत्र के उरूवा वैश्य के जमोलिया गांव में अग्नि पीड़ितों को समाजसेवियों ने राहत सामग्री का वितरण किया। मंगलवार को मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत उरुवा वैश्य के जमोलिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से 6 घरों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को राज गैस एजेंसी के मालिक राजेंद्र कुमार यादव, किराना स्टोर संचालक अजय कुमार गोस्वामी, कांग्रेस नेता कर्म राज यादव, रघुनाथ यादव व राजकुमार चौरसिया ने मिलकर उन्हें कपड़ा, दवा व खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान देकर उनकी मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments