Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउ0प्र0 पावर कार्पोरेशन निविदा / संविदा कर्मचारी संघ ने बैठक कर दी...

उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन निविदा / संविदा कर्मचारी संघ ने बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी

अंबेडकर नगर । मंगलवार को उ0प्र0 पावर कार्पोरेसन निविदा / संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र राजकीय इंजीनियरिंग कालेज अकबरपुर मे संघ के मध्यांचल उपाध्यक्ष राजन चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी। बैठक में जिले के भिन्न-भिन्न विद्युत सबस्टेशनों के कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विजली के आउटसोर्स कर्मचारियों के हो रहे शोषण, आये दिन हो रही दुर्घटनाए एवं अन्य के सम्बन्ध में 20 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित करते हुए प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को आगामी 21 नवंबर तक समस्याओं का समाधान करने का निवेदन किया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि समस्याओं का समाधान तय समय पर न होने पर प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोखले मार्ग लखनऊ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा । उन्होंने बताया कि जिले के साथ-साथ पूरे मध्यांचल के अन्तर्गत आने वाले सभी जिलो में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा आन्दोलन में भाग लेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments