Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

आलापुर अंबेडकर नगर। जहागीरगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निकट सोमवार की रात मुख्य मार्ग के बगल स्थित झाड़ियों में महिला का शव देखा गया। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी अपने हमराही पुलिसकर्मियों की के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। महिला की पहचान राजेसुलतानपुर थाना अंतर्गत लालमन पुर गांव निवासी कांति देवी 32 वर्ष पत्नी अरविंद निषाद के रूप में हुई। थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मार्ग दुर्घटना लग रही है,जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिर्पोट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments