Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सम्पूर्ण समाधान दिवस में 90 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 90 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण

0

अयोध्या। तहसील सदर सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अधिकतर मामले भूमि विवाद, पैमाइश, अवैध कब्जा और रास्ता अवरोध से संबंधित रहे।

गंगौली पूरे पंचम गांव से अतिक्रमण हटाने व पैमाइश की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट देने और टीम गठित कर पैमाइश कराने के निर्देश दिए। गोसाईगंज व चाचिकपुर से आई भूमि कब्जा व परती जमीन संबंधी शिकायतों पर भी जांच कर न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

भदौली बुजुर्ग गांव में बंद रास्ते को खोलने के लिए खंड विकास अधिकारी को तत्काल मिट्टी डालकर रास्ता बनाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस और आईजीआरएस से जुड़े मामलों का गंभीरता से और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में सीएमओ, अपर नगर आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version