Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारुदौली में आयोजित सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 84 जोड़े

रुदौली में आयोजित सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 84 जोड़े

अयोध्या। भेलसर रुदौली मार्ग स्थित डाकबंगले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में 84 जोड़े बंध गये। जिसमें 6 मुस्लिम जोड़े शामिल है। रुदौली विधायक रामचन्दर यादव ने इस मौके पर नवविवाहित जोड़ो को आर्शीवाद भी दिया।
समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि एक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च होते है। जिसमें 35 हजार खातें में तथा दस हजार का समान दिया जाता है। सामूहिक विवाह से गरीब बेटी की शादी होती है तथा दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में कामयाबी मिलती है। खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम 84 शादियां हुईं जिसमें शासनादेश में कही गयी सभी चीजों का पालन किया गया। शादी में उपहार सरकार की तरफ से दिया जाता है। इसके साथ मंे घराती व बाराती का प्रबन्ध भी सरकार की तरफ से होता है। यह योजना सरकार की प्राथमिकताओं में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments