Saturday, June 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन 81 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन 81 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित


अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा बुधवार को तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई, जहां सुरक्षा और निगरानी के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

प्रथम पाली में कुल 5,136 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,162 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 974 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 80.04 दर्ज किया गया।

द्वितीय पाली में भी अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। कुल 5,136 अभ्यर्थियों में से 4,197 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 939 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 81.71 प्रतिशत दर्ज की गई।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व गहन जांच की गई तथा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निगरानी रखी गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनुचित गतिविधि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments