Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जिले में धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

जिले में धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

0

अंबेडकर नगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई।

इसके बाद विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद की उपस्थिति में सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान गाया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।


गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम


कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद और विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मराज निषाद मौजूद रहे। नवोदय विद्यालय समेत विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र और पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया।


प्रेरणादायक संबोधन


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार निषाद ने ‘पंचप्रण’ के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता की प्रेरणा दी। विधायक धर्मराज निषाद ने न्याय, समता और प्रभुता के मूल्यों को अपनाने की अपील की।


सम्मान और पुरस्कार वितरण


समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। चिकित्सा, राजस्व और विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


वृक्षारोपण का संदेश


कार्यक्रम के अंत में मंत्री, विधायक, जिलाधिकारी और अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, एडीएम न्यायिक रणजीत सिंह, अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version