अयोध्या । 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थानों और विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया।
अयोध्या लिफ्ट सिंचाई खंड कार्यालय प्रांगण में अधिशासी अभियंता इंजीनियर शिवकुमार गुप्ता ने तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में आजादी का सही मायना बताते हुए सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अवर अभियंता इंजीनियर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति के लिए देशभक्तों के संघर्ष का स्मरण कराया। इस अवसर पर इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, इंजीनियर बिंदु गौतम, स्टेनो हरिहर शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
