Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संपूर्ण समाधान दिवस में 733 शिकायतें, 70 का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 733 शिकायतें, 70 का मौके पर निस्तारण

0

◆ जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में देरी पर ग्राम सचिव का वेतन रोकने के निर्देश, राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब


अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शनिवार को तहसील बीकापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे। जनपद की पांचों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 733 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 70 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

बीकापुर तहसील में सड़क, सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, पेंशन, चकमार्ग और भूमि विवाद सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


जन्म प्रमाण पत्र में देरी पर कार्रवाई


समाधान दिवस के दौरान जन्म प्रमाण पत्र समय से जारी नहीं किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित ग्राम सचिव संदीप वर्मा का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, धारा-24 के प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई नहीं किए जाने पर राजस्व निरीक्षक प्रेम प्रकाश से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को निर्धारित समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


तहसीलवार शिकायतों का विवरण

जनपद की पांचों तहसीलों में प्राप्त शिकायतों और मौके पर हुए निस्तारण का विवरण इस प्रकार रहा:


  • बीकापुर: 255 शिकायतें, 32 का निस्तारण।

  • सदर: 79 शिकायतें, 2 का निस्तारण।

  • सोहावल: 126 शिकायतें, 11 का निस्तारण।

  • मिल्कीपुर: 185 शिकायतें, 10 का निस्तारण।

  • रुदौली: 88 शिकायतें, 15 का निस्तारण।

पांचों तहसीलों में कुल 733 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 70 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version