Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकच्चा मकान गिरने से 70 वर्षीय किसान की मौत

कच्चा मकान गिरने से 70 वर्षीय किसान की मौत


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के चकिया गांव में शनिवार दोपहर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर 70 वर्षीय किसान हौसला प्रसाद तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना पांच सितंबर की दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में मलबे में दबे हौसला प्रसाद को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटे दिलीप कुमार, राहुल कुमार और विजय तिवारी हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है।

कटका थाना अध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments