Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय महिला गंभीररूप से घायल,...

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय महिला गंभीररूप से घायल, हालत नाजुक

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर । जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव में गुरुवार दोपहर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गौरा कमाल गांव निवासी कैलासी (65) पत्नी केसरी प्रसाद गुरुवार दोपहर अपने घर से निकलकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version