Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय की यूजी परीक्षा में 6 छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं

अवध विश्वविद्यालय की यूजी परीक्षा में 6 छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा में बुधवार को कुल 1782 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 83,648 छात्रछात्राओं को शामिल होना था।

प्रथम पाली में 23187 में से 401, द्वितीय पाली में 29860 में से 588 तथा तृतीय पाली में 30601 में से 793 परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल के निर्देशन में गठित सचल दल ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रथम पाली में छह छात्राएं नकल करते हुए पकड़ी गईं, जिन पर परीक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।

मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments