Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन मार्च से आरंभ होगा 6 दिवसीय महा अपतोरियामा सोम यज्ञम 

तीन मार्च से आरंभ होगा 6 दिवसीय महा अपतोरियामा सोम यज्ञम 


अयोध्या। अभिराम दास वेद वेदांत शिक्षक प्रशिक्षण विद्यापीठम राजघाट बंधा अयोध्या के प्रांगण में संस्कृत महाविद्यालय के संरक्षक व प्रबंधक महंत श्री धर्मदास महाराज के नेतृत्व में छ दिवसीय महासोम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महंत धर्मदास ने बताया कि महा अपतोरियामा सोम यज्ञम का आयोजन किया जा रहा है। जो 3 मार्च को शुरू होगा,और लगातार 6 दिन तक अनवरत चलता रहेगा। उसके बाद इस यज्ञ का समापन होगा। ऐसा यज्ञ राजा दशरथ ने चार पांच बार किया था उसके बाद श्री राम का अवतार हुआ था। सभी की सुख शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। 3 मार्च को यज्ञ करने के लिए कई बड़े-बड़े विद्वान सम्मिलित होंगे और यज्ञ करेंगे। जिसमें चेन्नई, विजयवाड़ा,हैदराबाद, काशी, व अन्य कई राज्यों से विद्वान इस यज्ञ में सम्मिलित होंगे। इस अपिटोरियामा सोम यज्ञम मे कई बड़े-बड़े महंत राघवाचार्य और शंकराचार्य भी सम्मिलित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments