Thursday, November 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायातायात माह में 412 वाहनों का चालान, पांच पर 50 हजार जुर्माना

यातायात माह में 412 वाहनों का चालान, पांच पर 50 हजार जुर्माना


अम्बेडकर नगर। यातायात माह नवंबर के तहत बुधवार को जिलेभर में यातायात पुलिस ने जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 412 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले में पांच चालकों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक यातायात जयबहादुर यादव ने टीम के साथ सरकारी व निजी अस्पतालों, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और रोडवेज बस स्टॉप पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, नाबालिगों के वाहन चलाने तथा हूटर-सायरन के दुरुपयोग की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार, एक नवंबर से अब तक कुल 3735 वाहनों का चालान किया जा चुका है। इनमें 20 वाहनों से 27 हजार रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया है। वहीं, नशे में वाहन चलाने की आशंका पर 1215 वाहनों की जांच की गई, जिसमें पांच चालक निर्धारित जांच में नशे की हालत में पाए गए। इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments