Sunday, November 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमानसिक स्वास्थ्य शिविर में 30 लोगों का हुआ परीक्षण, विशेषज्ञों ने दी...

मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 30 लोगों का हुआ परीक्षण, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। नई आशा संस्था की ओर से रविवार को नरेंद्र इंटर कॉलेज जलालपुर में मानसिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 30 लोगों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में पहुंचे लोगों में तनाव, नींद की कमी, छोटी-छोटी बातों का बुरा लगना, अकेले रहने की इच्छा और अजीब तरह की घबराहट जैसी शिकायतें सामने आईं। मानसिक चिकित्सा विशेषज्ञ एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. अखिलेश कुमार ने इन लक्षणों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी शुरुआती चेतावनी के संकेत बताते हुए कहा कि समय रहते अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करना, नियमित दिनचर्या अपनाना और परिवार का सहयोग मिलने से काफी सुधार संभव है।

उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर उसे नजरअंदाज न करने की सलाह दी। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में 10 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रमेश सिंह, राजित राम, बृजेश सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments