Thursday, September 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेवा संकल्प अभियान में 25 लाभार्थियों को मिली किट, 20 बालिकाओं को...

सेवा संकल्प अभियान में 25 लाभार्थियों को मिली किट, 20 बालिकाओं को एफडी


विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वितरित की गई किट, बालिका मदद योजना में 25-25 हजार रुपये की एफडी


अयोध्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 25 लाभार्थियों को किट वितरित की गईं। इसके साथ ही श्रम विभाग की बालिका मदद योजना के तहत 20 लाभार्थियों को 25-25 हजार रुपये की एफडी प्रदान की गई।

लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments