Friday, March 6, 2026
HomeNewsरामलला के स्वयं के मंदिर में विराजमान के पहले अयोध्या में दीपोत्सव...

रामलला के स्वयं के मंदिर में विराजमान के पहले अयोध्या में दीपोत्सव पर जलेंगे 21 लाख दीपक : योगी


◆ कहा दिल्ली के राजपथ की तरह से होंगी अयोध्या की सड़कें


लोगो से पूछा कितने लोग इधर गये है सूरजकुंड व गुप्तारघाट


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के भरतकुंड में आयोजित जनसभा के दौरान इस बार दीपोत्सव पर 21 लाख दीपक जलाने की घोषणा की। उन्होने कहा कि जनवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा रामलला स्वयं के मंदिर में विराजमान होंगे तो पूरी दुनिया अयोध्या की तरफ आकर्षित होगी। इस बार दीपोत्सव में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित होंगे। हर घर, सभी मंदिर व घाटों पर दीपक जलाये जायेंगे। अभी से इवेंट की तैयारी कर दो। अगले हमारे राम आने वाले है। अपने घर में विराजमान होने वाले है। स्वयं के मंदिर में विराजमान होने वाले है।


   


लोगो से पूछा कि कितने लोग गये है सूरजकुंड व गुप्तारघाट –


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगो से पूछा कि कितने लोग सूरजकुंड गये है। अच्छा लगा है न जो नया बना है। जनप्रतिनिधि सूर्यकुंड में 8 बजे रात में सबको ले जाकर वहां चलने वाले कार्यक्रम को दिखायें। तीन महीने के भीतर कितने लोग गुप्तारघाट गये है। माताओं बहनो को ले जाकर दिखाओं गुप्तारघाट को, जो आज से 6 वर्ष पहले पूरी तरह से वीरान पड़ा हुआ था।



विकास के लिए नहीं होगी पैसी की कमी –


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी। पैसे की कमी तब होती थी जब सरकारी खजाने पर डकैती डालने वाले लोग सत्ता में बैठकर परिवारवाद व जातिवाद की बात कहते थे। हमारे लिये तो जनता ही परिवार है। जो डकैती डालते थे उनकी डकैती को रोककर हम पैसो को डायवर्ट करते है विकास में। वहीं पैसा गरीब की योजनाओं में खर्च हो रहा है।



दिल्ली के राजपथ की तरह से लगेंगी अयोध्या की सड़कें –


अभी प्रारभिक रुप से अयोध्या में कार्य चल रहा है तो लोगो को परेशानी हो रही होगी आने जाने में। परन्तु किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रारम्भिक कठिनाई व चुनौती को झेलना ही पड़ता है। अगले चार छः महीनें के भीतर अयोध्या की सड़के ऐसी लगेंगी जैसे दिल्ली के राजपथ की सड़के है। उसका नाम हमने प्रभु राम के नाम पर रामपथ रखा है। अयोध्या में इससे पहले इतने चौड़े मार्ग थे ही नहीं। अयोध्या में 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं के कार्य प्रारम्भ हो रहे हे। जिस दिन 32 हजार करोड़ की योजनाएं के कार्य पूर्ण होंगे उस दिन अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रुप में दिखेंगी।




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments