◆ ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश, आत्मनिर्भर बनाने के लिए 21 उपहारो में सिलाई मशीन भी शामिल
बसखारी अंबेडकर नगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शरद यादव के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए 3 वर्ष पूर्व गरीब बेटियों की शादी शाही अंदाज में करने का उठाया गया बीड़ा आज प्रदेश स्तर पर अपनी रोशनी बिखेर रहा है। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत कराई गई शादियों में जहां अब तक जनपद के ही गरीब बेटियों के हाथ पीले कराये रहे थे।वहीं इस बार शुक्रवार को सम्पन्न हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद साथ साथ प्रदेश के अन्य जनपदों से भी आई हुई बेटियों के हाथ ट्रस्ट ने अपने खर्चे पर पीले कराये गये। ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव व उनके पिता कैलाश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुए सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ समाजसेवियों, पत्रकारो,बुद्धिजीवियों व ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ो के खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। शुक्रवार की शाम हिन्दुस्तान मैरिज हॉल से रथ व घोड़े पर सवार गरीब परिवार से संबंध रखने वाले 21 दूल्हो की बारात शाही अंदाज में बसखारी कस्बे का भ्रमण करते हुए अवध मैरिज लान पहुंची।जहां पर मौजूद अतिथियों ने उनका स्वागत भी किया। इसके बाद शाही अंदाज में 20 दुल्हने भी मंच पर लाई गई और उनका वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया गया। जबकि एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखने वाले जोड़े के निकाह की रस्म अदा की गई। विवाह की रस्म अदा होने के बाद सभी वैवाहिक जोड़ों को ट्रस्ट की तरफ से उपहार स्वरूप गृह उपयोग में आने वाली 21 वस्तुएं प्रदान की गई। जिसमें ट्रस्ट की महत्वाकांक्षी योजना महिला सशक्तिकरण में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके रोजगार साधन के रूप में सिलाई मशीन भी शामिल थी।
