Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपीके चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में...

पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए 21 जोड़े


◆ ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश, आत्मनिर्भर बनाने के लिए 21 उपहारो में सिलाई मशीन भी शामिल


बसखारी अंबेडकर नगर। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शरद यादव के द्वारा कन्या  भ्रूण हत्या को रोकने के लिए 3 वर्ष पूर्व गरीब बेटियों की शादी शाही अंदाज में करने का उठाया गया बीड़ा आज प्रदेश स्तर पर अपनी रोशनी बिखेर रहा है। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत कराई गई शादियों में जहां अब तक जनपद के ही गरीब बेटियों के हाथ पीले कराये रहे थे।वहीं इस बार शुक्रवार को सम्पन्न हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद साथ साथ प्रदेश के अन्य जनपदों से भी आई हुई बेटियों के हाथ ट्रस्ट ने अपने खर्चे पर पीले कराये गये। ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव व उनके पिता कैलाश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुए सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ समाजसेवियों, पत्रकारो,बुद्धिजीवियों व ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ो के खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। शुक्रवार की शाम हिन्दुस्तान मैरिज हॉल से रथ व घोड़े पर सवार गरीब परिवार से संबंध रखने वाले 21 दूल्हो की बारात शाही अंदाज में बसखारी कस्बे का भ्रमण करते हुए अवध मैरिज लान पहुंची।जहां पर मौजूद अतिथियों ने उनका स्वागत भी किया। इसके बाद शाही अंदाज में 20 दुल्हने भी मंच पर लाई गई और उनका वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया गया। जबकि एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखने वाले जोड़े के निकाह की रस्म अदा की गई। विवाह की रस्म अदा होने के बाद सभी वैवाहिक जोड़ों को ट्रस्ट की तरफ से उपहार स्वरूप गृह उपयोग में आने वाली 21 वस्तुएं प्रदान की गई। जिसमें ट्रस्ट की महत्वाकांक्षी योजना महिला सशक्तिकरण में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके  रोजगार साधन के रूप में सिलाई मशीन भी शामिल थी।



ट्रस्ट के द्वारा किए गए स्वागत से अथिति अभिभूत, वर बधू को दिया आशीर्वाद


ट्रस्ट के प्रयास से  तीसरी बार कुशलपूर्वक संपन्न हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के सांसद रितेश पांडे,श्रावस्ती के सांसद राम शिरोमणि वर्मा, ट्रस्ट के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी राम वचन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक टांडा राममूर्ति वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व बसपा प्रत्याशी मनोज वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलिराम गौतम, पूर्व चेयरमैन चंद्रभान यादव,मो एबाद, फैजान अहमद, डॉ आर एस मौर्य,डॉक्टर अरविंद मौर्य, राजाराम यादव (लख्खू ) आदि अतिथियों का ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जावेद राइन ,महासचिव गंगाराम गौतम ,महामंत्री कलम शाह,संजय पांडे, मो कैफ,अजय पांडे इरफान ,नदीम खान ,राजेश मद्धेशिया, पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स, सत्यम सिंघल,इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अजीज अशरफ, खलिक अशरफ आदि लोगों ने माला पहनकर वह अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने वर वधू के सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया। अतिथियों के द्वारा ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को भी सम्मानित किया गया।



वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच गुंजी कुरान की आयतें


सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दांपत्य सूत्र में बंधे 20 जोड़ो का विवाह उनके धर्म के अनुसार वैदिक मंत्रो उच्चारण के बीच संपन्न हुआ ।तो वही मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक जोड़े का निकाह कराया गया। गायत्री शक्तिपीठ से आए हुए धर्माचार्यों ने पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण करते हुए 20 जोड़ो की शादी कराई।तो वही इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए एक जोड़े का निकाह कार्यक्रम में मौजूद मौलवी साहब ने कुरान की आयतो को पढ़कर मुकम्मल किया। मंच पर गुजे मंत्र  व कुरान की आयतो ने एक बार फिर ट्रस्ट के द्वारा गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल को कायम किया।



नगर पंचायत के साथ पुलिस व्यवस्था भी रही चौकस


सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन को देखते हुए नगर पंचायत पर भी साफ सफाई की पूरी व्यवस्था मुकम्मल थी तो वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था भी चौकस नजर आई। जिसकी तारीफ करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शरद यादव ने थाना प्रभारी सहित सुरक्षा व्यवस्था में लगे कई उपनिरीक्षक, पुलिसकर्मी ,पीएसी के जवान  व बाउंसरों को मंच से सम्मानित भी किया।


सर्व धर्म सामूहिक विवाह के साथ और भी कई सामाजिक कार्य कर शरद यादव कर रहे हैं लोगों की मदद


सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत तब तक 63 गरीब बेटियों की शादी कर चुके ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद यादव ने बताया कि इस बार शादी में बहुत सी बहने ऐसी थी। जिनके मां-बाप नहीं थे। सर्व धर्म सामूहिक विवाह के ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण व वितरण,ट्रस्ट व पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर के संयुक्त प्रयास से गरीब बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन आदि कई सामाजिक कार्यों का निर्वहन करते हुए  सामाजिक क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है।


राष्ट्रपति,केंद्रीय मंत्री सहित कई पूर्व व वर्तमान जन प्रतिनिधियों ने पत्र भेजकर दिया बधाई एवं आशीर्वाद


सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सफलता एवं वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद के लिए ट्रस्ट को कई माननीयों का पत्र के माध्यम से बधाई संदेश भी प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के एक दिन पहले राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा ट्रस्ट को बधाई संदेश प्राप्त हुआ। तो वही प्रदेश के पूर्व मंत्री विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर, पूर्व मंत्री विधायक लालजी वर्मा,पूर्व सासद, विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त सहित कई जनप्रतिनिधियो व वरिष्ठ समाजसेवियो ने ट्रस्ट को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई संदेश प्रेषित किया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments