Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर18 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता, पिता की तहरीर पर केस...

18 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता, पिता की तहरीर पर केस दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, किशोरी 6 नवंबर की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई। सुबह उठने पर जब वह घर पर नहीं मिली तो परिजनों में बेचैनी बढ़ गई।

परिजनों ने पहले आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं भी सुराग नहीं लग सका। काफी प्रयासों के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पीड़ित पिता ने मालीपुर थाने में तहरीर देकर बेटी के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवती की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments