Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय छात्र की मौत, क्षेत्र में सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय छात्र की मौत, क्षेत्र में सनसनी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रामगढ़ गांव निवासी दिव्यांशु मौर्य पुत्र विनोद मौर्य (16 वर्ष) नेवादा स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार देर शाम गांव का ही उसके साथ पढ़ने वाला एक छात्र उसे एक दुकान पर बुलाकर ले गया, जहां उसे कुछ खिलाया-पिलाया गया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।
बताया जाता है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद दिव्यांशु की हालत बिगड़ने लगी और वह बदहवास हो गया। परिजनों ने तत्काल एक चिकित्सक को बुलाकर दिखाया, लेकिन चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन उसे कई अस्पतालों में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि दिव्यांशु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments