अयोध्या। 73वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव के तहत सिंधु सेवा समिति (रजि.) अयोध्या द्वारा रविवार को रामनगर कॉलोनी स्थित बचपन प्ले स्कूल के अमर शहीद हेमू कालाणी हाल में चित्रकला एवं फुल्की खाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, महासचिव नरेंद्र क्षेत्रपाल, संरक्षक मोहन मंध्यान, उपाध्यक्ष जे.पी. क्षेत्रपाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में रेनू सावलानी, गुरमीत कौर और साक्षी वासवानी शामिल रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में 108 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रथम ग्रुप में आराध्या आहूजा प्रथम, सान्वी केवलानी द्वितीय और शिवाय मंध्यान तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय ग्रुप में मनन मंध्यान प्रथम, मान्या केवलरामानी द्वितीय तथा गीत नानवानी और प्रांशी चैनानी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। तृतीय ग्रुप में प्रार्थना लखमानी प्रथम, परिधि हासानी द्वितीय और रिद्धि संतानी व समृद्धि रायचंदानी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
महिलाओं की फुल्की खाओ प्रतियोगिता में 145 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सृष्टि बजाज प्रथम, ज्योति राहेजा व तान्या मंध्यान संयुक्त रूप से द्वितीय और नीलम राहेजा तृतीय स्थान पर रहीं। संरक्षक ओमप्रकाश अंदानी ने बताया कि 19 अगस्त को “एक शाम सिंधियत के नाम” कार्यक्रम कोहिनूर पैलेस में आयोजित होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कलाकार जतिन उदासी और ज्योत्सना पहलाजानी प्रस्तुति देंगे।