Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रावण कुंज मंदिर की महंत बनी रामेश्वरी शरण

श्रावण कुंज मंदिर की महंत बनी रामेश्वरी शरण

अयोध्या, 7 नवम्बर। नया घाट स्थित श्रावण कुंज मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामसुंदर रामायणी दास जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर मंदिर मे वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे के अवसर पर श्रावण कुंज मंदिर में नवागत महंती का भी आयोजन किया गया जिसमें महंती रामेश्वरी शरण को अयोध्या के साधु संतों ने कंठी व चादर भेंट कर महंती ग्रहण कराई।

महंत रामेश्वरी शरण ने बताया कि मुझे मंदिर की जिम्मेदारी दी गई है। मै मंदिर की देखभाल अच्छी तरह से करूंगी और श्रद्धा भक्ति से भगवान की सेवा करूंगी। इस महंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अयोध्या के साधु संत व महंत व श्रद्धालु मौजूद रहे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments