Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवार्षिक जुलूसे अमारी 9 सितंबर को

वार्षिक जुलूसे अमारी 9 सितंबर को

जलालपुर, अम्बेडकर नगर । तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में 22 सफर का वार्षिक जुलूसे अमारी 9 सितंबर को सुबह 7 बजे कर्बला से मौलाना मंजर अब्बास की मजलिस के बाद बरामद होगा। अंजुमन गुंच्ये हुसैनी के अध्यक्ष अजादार हुसैन ने बताया कि गांव स्थित कर्बला से बरामद होने वाले जुलूसे अमारी का परिचय मौलाना जामिन अब्बास करेंगे। साथ ही जुलूसे अमारी में इस वर्ष अंजुमन पैगामे अली अकबर लखनऊ, अंजुमन अब्बासिया इलाहाबाद,अंजुमन हैदरी कोपागंज मऊ,अंजुमन जाफरिया मुस्तफाबाद जलालपुर,अंजुमन अब्बासिया जाफराबाद जलालपुर व अंजुमन गुंच्ये हुसैनी कटघर मूसा जुलूस में शामिल होगी। वहीं दौराने जुलूस मौलाना अबुलहसन, मौलाना नूरुल हसन का बयान होगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मौलाना सैयद कल्बे रुशैद कुम्मी व मौलाना सैयद नामदार अब्बास दिल्ली अलग अलग स्थानों पर तकरीर करेंगे। जुलू का संचालन आरिफ अनवर अकबरपुरी व अर्शी मौलाई सामूहिक रूप से करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments