Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपना दल एस की मासिक बैठक सम्पन्न

अपना दल एस की मासिक बैठक सम्पन्न

अंबेडकर नगर। गुरूवार को अपना दल एस की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फूलचन्द पटेल एवं संचालन संजय कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष विधि मंच ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में महेश पटेल प्रदेश सचिव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचने के लिए सबसे पहले विधान सभा क्षेत्र मे जोन अध्यक्ष को नियुक्त करके सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त किया जाय, तभी बूथ स्तर पर पहुँच कर संगठन को मजबूत कर सकते है। बैठक में मोहम्मद साहिद, खालीक अहमद, राम लगन, अनुरूद वर्मा, निखिल वर्मा, राम आशीष वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, सुरेश पटेल, अजीत ,अतुल पटेल, अजय कुमार, जटा शंकर वर्मा, किरन देवी, उदयराज पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी वा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments