Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकल होनी थी शादी आज पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता पाया...

कल होनी थी शादी आज पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता पाया गया शव

भीटी अंबेडकर नगर। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अढ़़नपुर के मजरे सूबेदार का पूरा निवासी रतीपाल शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र चंद्रदीप शर्मा की 11 मार्च यानी शनिवार को शादी होनी थी, पूरे परिवार में खुशी का माहौल था, गुरूवार को मांगलिक गीत गाये जाने के बाद परिवार व रिस्तेदार  खाना खाकर सो गए ,सुबह जागे तो चंद्रदीप अपने बिस्तर पर नहीं मिला, काफी खोजबीन के बाद दोपहर के समय ग्रामीणों द्वारा सरकारी नलकूप की नाली के बगल स्थित आम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव देखा गया, जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला भेज दिया, अचानक हुई इस घटना से पूरे गाँव में मातम छा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments