Friday, August 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपहरण के मुकदमे में वांछित युवक गिरफ्तार

अपहरण के मुकदमे में वांछित युवक गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुकुलपट्टी तिराहे के पास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को उपनिरीक्षक लालजी पाल हमराह महिला कांस्टेबल निशा यादव के साथ क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्त की तलाश में भिखारीपुर मोड़ बाईपास पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद अभियुक्त शुकुलपट्टी तिराहे के पास सवारी के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितेश कुमार उर्फ बब्लू पुत्र प्रेम प्रकाश, निवासी ईशापुर कसेरूआ, थाना कोतवाली अकबरपुर बताया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कोतवाली अकबरपुर में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments