Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंविधान के पथ पर चलकर देश की विकसित यात्रा के भागीदार बनें...

संविधान के पथ पर चलकर देश की विकसित यात्रा के भागीदार बनें युवा- शुचिता पाण्डेय


अम्बेडकर नगर। जनपद मुख्यालय पर स्थित बीएनकेबी महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफ़ेसर शुचिता पाण्डेय ने झंडारोहण के द्वारा की। तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा झंडे को सलामी दी गई। महाविद्यालय की एनसीसी इकाई का प्राचार्य ने निरीक्षण किया। गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफ़ेसर शुचिता पाण्डेय ने कहा कि आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। संविधान हमारे देश की आत्मा है। आज हमारा देश दुनिया की महाशक्तियों में शामिल हो रहा है। देश की इस विकसित यात्रा में हम सब संवैधानिक पथ पर चलते हुए भागीदार बनें। अपने कर्तव्य के पथ पर दृढ़ रहकर देश के गौरव को और बढ़ाना है। इस मौके पर प्राचार्य द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक का लिखित संदेश भी पढ़कर सुनाया गया, साथ ही शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को पंच प्रण का संकल्प भी दिलाया। सभी ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना का पाठ किया। एनसीसी कैडेट सोनाली साहू ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीएड विभाग के छात्र विवेकानंद ने स्वलिखित राष्ट्रधर्म कविता का वाचन किया।समारोह का संचालन क्रीडा संयोजक डॉ कमल कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर जयमंगल पाण्डेय, लेफ्टिनेंट डॉ विवेक तिवारी,डॉ अनिल कुमार, वागीश शुक्ल, प्रो. श्वेता रस्तोगी, आलोक तिवारी विजय गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, हरिकेश यादव, सलमान,अभिनव श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments