Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या


अयोध्या। रविवार सुबह जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर गाड़र इलाके की है, जहां दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई।


कब्जा लेने पहुंचे थे, विवाद के बाद चली गोलियां


मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (40) पुत्र सुरेश सिंह निवासी अंकारीपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भूपेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े कार्य कर रहे थे। लगभग एक माह पूर्व उन्होंने अपने भाई यतेंद्र सिंह के नाम से मंडा-कोटवा बाईपास के पास काजीपुर गाड़र में करीब 1200 वर्ग फीट जमीन खरीदी थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह परिवार के साथ उक्त जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे थे और जमीन की नाप-जोख कर रहे थे। इसी दौरान बैनामा से जुड़े परिजन (चाचा) मौके पर पहुंच गए और आपत्ति जताने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और विवाद हिंसक रूप ले बैठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दो गोलियां भूपेंद्र सिंह के सीने में जा लगीं। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।


मेडिकल कॉलेज में हुई मृत्यु


घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। संभावित तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चंद्र प्रकाश, आयुष, चंद्रगीत और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने लकी वर्मा को मुख्य आरोपी बताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments