Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने...

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस मोटरसाइकिल की टक्कर में घायल हुए ठेला लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के बैरागल गांव निवासी राम लौटन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा पुत्र रोहित 23 वर्ष जो मालीपुर में जलालपुर रोड पर मछली मंडी के बगल अंडे की दुकान लगाता था रोजमर्रा की भांति 19 दिसंबर को शाम को दुकान समाप्त करने के बाद ठेला लेकर घर आ रहा था तभी जलालपुर की तरफ से मालीपुर आ रहे मोटरसाइकिल से दो लड़कों चंदन पुत्र शिवपूजन निवासी आरई व शैलेंद्र कुमार पुत्र मनीराम निवासी भस्मा कोतवाली जलालपुर ने लापरवाही पूर्वक की तेत गति से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिस एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया दूसरे दिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया परंतु हम लोग इलाज हेतु प्राइवेट अस्पताल शाहगंज ले गये जहां 25 दिसम्बर को इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ 279व304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments