Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतालाब में डूबने से युवक की मौत

तालाब में डूबने से युवक की मौत

आलापुर अंबेडकरनगर। गांव के निकट तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गहरे पानी में चले जानें के कारण दूब गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। घंटो तलाश के बाद युवक का शव निकाला जा सका। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बसहिया गंगासागर निवासी विकास सिंह 28 वर्ष पुत्र वंश बहादुर सिंह अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब में स्नान करने गया था, काफी देर तक स्नान करने के बाद भी दोस्तों के मना करने के बाद दोबारा तालाब में कूद गया,गहरे पानी में चले जानें के कारण वह डूब गया था। थाना अध्यक्ष विजय कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस बल और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से खोज कर शव को निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments