जलालपुर, अंबेडकर नगर। घर में लगे इनवर्टर की लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना गुरुवार शाम करीब तीन बजे की बताई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद निवासी सबीब मेहंदी घर में लगे इनवर्टर को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।