Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया...

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंसूरपुर गांव निवासी पवन यादव (27 वर्ष) ने रविवार देर शाम करीब 7 बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता जियालाल यादव ने सोमवार को पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि मृतक की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी पिछले तीन वर्षों से मायके में रह रही थी। इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments